हमने दिया था प्रॉम्प्ट – एक बुज़ुर्ग महिला का घूरता चेहरा। इस एक चेहरे पर पढ़िए ६ रचनायें – ३ कहानियाँ और ३ कवितायेँ। अभी डाउनलोड करें हिंदी ईबुक ‘अस्सी सावन’।
हमें यह हिंदी ई-बुक ‘अस्सी सावन’ आपके हाथों में सौंपते हुए अपार हर्ष हो रहा है। यह पुस्तक न केवल कहानियों और कविताओं का एक संग्रह है, बल्कि उन उभरते रचनाकारों की कल्पना और प्रतिभा का प्रमाण है, जिन्हें सही मंच और प्रोत्साहन की तलाश है।
प्रतिज्ञान का उद्देश्य साहित्य की दुनिया में नए और प्रतिभाशाली रचनाकारों को एक मंच देना है। हम मानते हैं कि हर कहानी को सुना जाना चाहिए और हर आवाज़ को पहचान मिलनी चाहिए। इसी उद्देश्य के साथ, हम नियमित रूप से रोचक लेखन प्रॉम्प्ट (जैसे “एक बुज़ुर्ग महिला का घूरता चेहरा”) जारी करते हैं, ताकि रचनाकारों को अपनी कल्पना को उड़ान देने का अवसर मिल सके।
हमें गर्व है कि हम इन रचनाओं को आपके सामने एक आकर्षक और सहज ई-बुक के रूप में प्रस्तुत करते हैं।
इस संग्रह में, आप देखेंगे कि एक ही विचार ‘घूरता चेहरा’ कैसे इंतज़ार की वेदना, सामाजिक दिखावे पर कटाक्ष, जीवन के अनुभवों का नक्शा, और गहरे ग्रामीण रहस्य के बिलकुल अलग-अलग संसारों में बदल जाता है।
यह वैचारिक यात्रा शुरू करने के लिए तैयार हो जाइए!
हम आशा करते हैं कि आपको ये रोचक कहानियाँ और कविताएँ पढ़ने में आनंद आएगा। इस सृजनात्मक सफर में हमारा साथ देने के लिए धन्यवाद।

झलकियाँ – हिंदी ईबुक ‘अस्सी सावन’
रतनवा की अम्मा
लेखक – नितेश मोहन वर्मा
ज़मींदार के घर एक सन्नाटा पसरा है, जब इकलौता बेटा लल्लन सिंह रात भर के बाद मूर्छित अवस्था में मिलता है। आँखें छत पर टिकी हैं और मुँह से लार टपक रही है… वैद्य भी कहते हैं, “हमारी समझ से बाहर है”। क्या यह सच में ललमनिया काकी की रट “कुलदेवी का श्राप है ये!” है? या कोई नया नशा?
झुर्रियों में छिपी कहानी
लेखिका – अनीता कवात्रा
गाँव के छोर पर, बरामदे की पुरानी कुर्सी पर, अम्मा हर शाम बैठती हैं, जैसे किसी का इंतज़ार कर रही हों। उनके चेहरे की हर झुर्री एक रिश्ता, एक याद, एक अधूरा सपना है – बेटे के लौटने का इंतज़ार, वक़्त से पहले साथ छोड़ चुके पति का इंतज़ार, या शायद अपने खोए हुए बचपन का इंतज़ार। वक़्त ने उनका रूप छीन लिया, बाल चांदी बना दिए, पर उनकी ठहरी हुई, कोमल मुस्कान नहीं छीनी।
चेहरे की कहानी
कवियत्री – प्रतिभा सिंह
ज्ञान को प्रतिबिम्बित करती आत्मा की खिड़की
चाँदी के बाल, चेहरे पर झुर्रियां और उम्र के धब्बे
या कहो जीवन के बदलते पन्ने का एक प्रमाण
नाक पर चश्मा, त्वचा पतली परंतु चेहरे पर तेज
यह चेहरा, सच्चे अनुभवों का एक कैनवास,
या कहो एक खुशनुमा जीवन का प्रतिबिंब
एक वो ज़माना
लेखक – नमो नारायण दीक्षित
अल्का, साँझ की ठंडी हवा में पुराने एल्बम के पन्ने पलटती है और उसकी नज़र दादी की तस्वीर पर ठहर जाती है। झुर्रियों से भरा चेहरा, सादे कपड़े और आँखों पर बड़ा-सा काला चश्मा। दादी ने वह स्टाइलिश चश्मा अल्का के ज़ोर देने पर सिर्फ उसे खुश करने के लिए पहना था, बिना किसी स्वार्थ के। उस मुस्कान में सच्चाई थी, दिखावा नहीं।
बूढ़े हो जाने की क्रिया
कवि – जतिन अशोक
बूढ़े हो जाने की क्रिया में
जब उम्र ढलती जाती है,
पुरुषों के साथ-साथ औरतें भी
थोड़ी कम आकर्षित होती जाती हैं।
चेहरा झुर्रियों से भर जाता है,
बाल पकने लगते हैं,
दस रुपए की
मेहंदी लगाने के बाद भी
वह श्वेत ही दिखाई पड़ते हैं।
अस्सी सावन
कवि – नितेश मोहन वर्मा
सदियाँ मुझमें बसती हैं
सज्जन-दुर्जन, मानव-दानव
किस्सों में तुम पढ़ते हो
मैंने राम व रावण देखे हैं
बरगद का इक गाँछ हूँ मैं
मैंने अस्सी सावन देखे हैं
हिंदी साहित्यिक पत्रिका ‘प्रतिज्ञान’
प्रतिज्ञान का लक्ष्य है समकालीन हिंदी रचनाकारों को एक साझा मंच प्रदान करना, उन्हें सम्मान दिलाना और उनकी पहचान बनाना।
हमारी वेबसाइट, मासिक हिंदी पत्रिका और किताबें – इन्हें पढ़िए और हमारे साथ जुड़िए।
हमारी हिंदी पत्रिका के पहले दो अंक ईबुक के रूप में अमेज़न (Amazon) पर उपलब्ध हैं। इनमें हमने नए लेखकों की कहानियों, कविताओं, शायरी और लेखों का एक शानदार संग्रह प्रस्तुत किया है।
इन्हें अभी पढ़िए और अपने विचार और सुझाव हमसे ज़रूर साझा कीजिए।
“अस्सी सावन – हिंदी ईबुक | कहानी और कविता संग्रह&rdquo पर एक विचार;