19 अक्टूबर : नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक एस. चंद्रशेखर की जन्म तिथि

19 अक्टूबर महान वैज्ञानिक सुब्रमण्यम चंद्रशेखर की जन्म तिथि है, उनका जनम 19 अक्टूबर, 1910 को ब्रिटिश भारत के लाहौर में हुआ था। वे एक खगोलशास्त्री थे। उन्होंने अपनी पढाई मद्रास विश्वविद्यालय तथा ट्रिनिटी कॉलेज, कैंब्रिज से पूरी की।

एस. चंद्रशेखर ने अपने जीवनकाल में इन विषयों पर कार्य किया : तारकीय संरचना, तारकीय गतिशीलता, स्टोकास्टिक प्रक्रिया, हाइड्रोजन आयन का क्वांटम सिद्धांत, हाइड्रोडायनामिक तथा हाइड्रोमैग्नेटिक स्थिरता, ब्लैक होल के गणितीय सिद्धांत तथा गुरुत्वाकर्षण तरंगे इत्यादि।

चंद्रशेखर लिमिट क्या है?

सुब्रमण्यम चंद्रशेखर को चंद्रशेखर लिमिट के लिए जाना जाता है। चन्द्रशेखर लिमिट से अभिप्राय स्थायी श्वेत बौने नक्षत्र के अधिकतम द्रव्यमान से है। चंद्रशेखर ने 20 वर्ष की आयु में इसकी गणना की थी। चंद्रशेखर लिमिट का मान 2.765×1030 किलोग्राम है।

एस. चंद्रशेखर को 1944 में FRS से सम्मानित किया गया, 1948 में उन्हें एडम्स प्राइज से सम्मानित किया गया। वर्ष 1983 में उन्हें भौतिकशास्त्र में नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। 1984 में उन्हें कोपले मैडल प्रदान किया गया। 1966 इ उन्हें नेशनल मैडल ऑफ़ साइंस से सम्मानित किया गया था, जबकि 1962 में उन्हें रॉयल मैडल प्रदान किया गया था। वर्ष 1968 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मविभूषण से सम्मानित किया था। 1974 में उन्हें हाएनमैन प्राइज प्रदान किया गया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *