हिंदी करेंट अफेयर्स – 26 अगस्त, 2022
26 अगस्त, 2022 के प्रमुख करेंट अफेयर्स इस प्रकार हैं :
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के श्रम मंत्रियों का राष्ट्रीय सम्मेलन तिरुपति (आंध्र प्रदेश) में आयोजित किया जा रहा है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 अगस्त, 2022 को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के श्रम मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया।
केंद्र ने उत्तर प्रदेश की परिवार कल्याण कार्ड योजना को मंजूरी दी
केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश सरकार की परिवार आईडी योजना – परिवार कल्याण कार्ड को अपनी मंजूरी दे दी है। यूपी-पीकेसी योजना की घोषणा योगी आदित्यनाथ-सरकार द्वारा राज्य की पारिवारिक इकाइयों का एक व्यापक डेटाबेस स्थापित करने और रोजगार, पेंशन और आवास लाभ सहित अपनी विभिन्न योजनाओं के लिए लाभार्थियों की पहचान करने के लिए की गई थी।
प्रतिष्ठित वैज्ञानिक समीर वी. कामत DRDO के अध्यक्ष नियुक्त
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने 25 अगस्त, 2022 को प्रतिष्ठित वैज्ञानिक डॉ. समीर वी. कामत को अध्यक्ष नियुक्त किया। कामत जी. सतीश रेड्डी का स्थान लेंगे, जिन्हें कार्मिक मंत्रालय के आदेश के अनुसार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के वैज्ञानिक सलाहकार के रूप में नामित किया गया है।
आर्थिक करेंते अफेयर्स
कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने गेहूं के आटे के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया
सरकार ने 25 अगस्त, 2022 को वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को रोकने के लिए गेहूं के आटे के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया।
अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
ज़ेलेंस्की को UNSC को वर्चुअली संबोधित करने की अनुमति देने के प्रस्ताव के पक्ष में भारत ने मतदान किया
भारत उन 13 देशों में शामिल है, जिन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को वर्चुअली संबोधित करने की अनुमति देने के प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया था।
8वीं भारत-ब्राजील संयुक्त आयोग की बैठक ब्रासीलिया में हुई
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने 24 अगस्त, 2022 को ब्रासीलिया में अपने ब्राजीलियाई समकक्ष कार्लोस फ्रांका के साथ भारत-ब्राजील संयुक्त आयोग की 8वीं बैठक की सह-अध्यक्षता की।
यूक्रेन: रूस के रॉकेट हमलों में चैपलिन शहर में 22 लोगों की मौत
यूक्रेन के एक शहर में रूसी रॉकेट हमलों और एक यात्री ट्रेन में आग लगने से कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए।
Comments