आधार हैकाथॉन 2021
आज़ादी का अमृत महोत्सव के दौरान भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) 28 से 31 अक्टूबर के बीच आधार हैकाथॉन 2021 की मेजबानी करेगा। इस हैकथॉन का मुख्य उद्देश्य नागरिकों के अनुभव और UIDAI द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न सेवाओं को और बेहतर बनाना है।
मुख्य बिंदु
इसमें उन नवाचारकर्ताओं पर ध्यान आकर्षित किया जाएगा जो अभी विभिन्न इंजीनियरिंग संस्थानों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं और विश्व में कुछ योगदान करने के इच्छुक हैं।
इस कार्यक्रम का विवरण और ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म https://hackathon.uidai.gov.in/ पर उपलब्ध हैं।
आधार हैकाथॉन 2021 दो विषयों पर आधारित है। इसमें पहला विषय “नामांकन और अपडेट” से समबन्धित है जबकि दूसरा “पहचान और प्रमाणीकरण” से सम्बंधित हैं।
1. पहला विषय वास्तव में निवासियों द्वारा अपना पता अपडेट करते समय सामने आने वाली कुछ वास्तविक चुनौतियों को कवर करता है।
2. हैकाथॉन का दूसरा विषय UIDAI द्वारा प्रस्तुत समाधान से संबंधित है। इस विषय के तहत, UIDAI आधार संख्या या किसी भी जनसांख्यिकी जानकारी को साझा किए बिना पहचान साबित करने के लिए अभिनव समाधान का उपाय कर रहा है।
इसके अलावा, यह चेहरा प्रमाणीकरण API से जुड़े नवीन अनुप्रयोगों की तलाश कर रहा है। API UIDAI द्वारा शुरू किया गया नया प्रमाणीकरण तरीका है। इसका उद्देश्य नागरिकों की जरूरतों को हल करने के लिए कुछ मौजूदा और नए एपीआई को प्रचलित करना है।
पुरस्कार
प्रत्येक विषय के विजेताओं को पुरस्कार राशि और अन्य आकर्षक लाभों के माध्यम से यूआईडीएआई द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। सभी युवाओं को टीम बनाने और आधार टीम द्वारा आयोजित किए जा रहे इस पहले आयोजन में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण
वर्ष 2009 में गठित भारत सरकार का एक प्राधिकरण है जिसका भारत के प्रत्येक नागरिक को एक बहुउद्देश्यीय राष्ट्रीय पहचान पत्र उपलब्ध करवाने की सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना के अन्तर्गत गठन किया गया। इस परियोजना का प्रमुख उद्देश्य भारत के प्रत्येक नागरिक को प्रारंभिक चरण में पहचान प्रदान करने एवं प्राथमिक तौर पर प्रभावशाली जनहित सेवाऐं उपलब्ध कराना है।
Comments